संवाददाता अनुराग उपाध्याय।
कन्धई थाना क्षेत्र के मंगरौरा निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते 7 मई को रात 11:30 बजे उसके पिता 60 वर्षीय संतराम, उनकी बेटी और नातिन बाइक से उतरास गांव से निमंत्रण खाकर वापस लौट रहे थे, वह जैसे ही उतरास मोड़ से मंगरौरा की तरफ मुड़े तभी सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में संतराम की मौके पर मौत हो गई जबकि बेटी 24 वर्षीय ट्विंकल और 14 वर्षीय नातिन अंशिका को गंभीर चोटें आई। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसओ कंधई प्रदीप कुमार ने बताया कि मंगरौरा निवासी अनिल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने हरिश्चंद्र पटेल निवासी पूरे दलपत शाह थाना आसपुर दूसरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है।