सांसद हरीश द्विवेदी ने भाजपा के शक्ति केन्द्र सयोजक और बूथ अध्यक्षों से किया संवाद

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी अपने चुनावी रणनीति को और धार देने के उद्देश्य से गुरुवार को महादेवा विधानसभा के पांच मंडलों के कमेटी सहित शक्ति केन्द्र सयोजक प्रभारी और बूथ अध्यक्षों से दो सत्रों में संवाद स्थापित कर बस्ती लोकसभा में होने वाले चुनाव से संबंधित तैयारियों पर चर्चा किया गया। लोकसभा चुनाव के मीडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा ने बताया की महादेवा विधानसभा के बेईली एकता मैरज हाल और महादेवा में राम जानकी इन्टर कालेज में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने किया। साथ ही लोकसभा प्रभारी सेतभान राय संयोजक केडी चौधरी सहित विधानसभा के प्रभारी राजेंद्र गौड़ और संयोजक विनोद शुक्ल ने कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। बैठक के पहले सत्र में बहादुरपुर कुदरहा और कलवारी मंडल तथा दुसरे सत्र में बनकटी और महसो के कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए सांसद हरीश द्विवेदी ने कहाँ भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा पर आधारित कार्यकर्ताओं की पार्टी है, वह विचारधारा जो हमारी हज़ारो हज़ार साल पुरानी सभ्यता और संस्कृति से प्रेरित है। भाजपा का कार्यकर्ता व्यक्ति-निष्ठ नही होता, अपितु ध्येयनिष्ठ होता है। उसका एक ही लक्ष्य होता है-और वो है राष्ट्र को “परम वैभव” की ओर ले जाना। बस्ती की जनता के आशा और विश्वास को हमने पूरा करने का काम किया है । समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण को पहुँचाया है। अगला 5 वर्ष एक “ विकसित बस्ती – समृद्ध बस्ती “ का होगा। बस्ती से तीसरी बार कमल खिलेगा, और डबल इंजन की सरकार मजबूती के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी ।

जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा की बस्ती खुशहाल है और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रही है, यह हमारी सरकार के विकास की नीतियों का परिणाम है। सफलता के इस परचम के पीछे हजारों समर्पित कार्यकर्ताओं की तपस्या है, जिन्होंने अपने खून-पसीने से इस पार्टी को सींचा है। बस्ती का अगला 5 वर्ष संपूर्ण विकास और सुशासन का होगा। लोगो के बीच पहुँचकर बताना है की अच्छे को चुनिए, भाजपा को चुनिए।

बैठक में ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय चौधरी, पूर्व विधायक, रवि सोनकर, ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे, केके दुबे, रघुनाथ सिंह, अरविन्द पाल, प्रेम चौधरी, परमानन्द सिंह, दुर्गेश अग्रहरी, विवेकानन्द शुक्ल, अखिलेश शुक्ल के साथ- साथ भारी संख्या में पांचो मंडल के कार्यकर्तागण मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *