अफीम तस्करी करने वाले तीन को पुलिस ने पकड़ा

गाजियाबाद 21 मार्च दिल्ली-एनसीआर में कार, बस और ट्रेनों से अफीम की तस्करी करने वाले तीन को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से तीन किलो 700 ग्राम अफीम बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।
एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि पकड़े गए तस्कर झारखंड के चतरा निवासी निर्मल कुमार डांगी, रामचंद्र कुमार भुइया और संजय भुइया हैं। पूछताछ में निर्मल कुमार डांगी ने बताया कि उसने इतिहास में स्नातक किया है।
वह पहले एक कंपनी में नौकरी करता था लेकिन कंपनी बंद होने के बाद वह खेती करने लगा। ज्यादा मुनाफा नहीं होने के कारण वह परेशान रहने लगा। इसी दौरान उसकी मुलाकात गांव के पास के ही रहने वाले प्रमोद कामदेव डांगी से हुई। वह दिल्ली एनसीआर समेत आसपास के राज्यों में अफीम सप्लाई करने लगा। इसके साथ उसने अफीम की तस्करी करना शुरू कर दिया। जिसमें उसे ज्यादा मुनाफा हुआ। रामचंद्र और संजय ने बताया कि उन्हें भी प्रमोद ने तस्करी करना सिखाया था। वे रेल, बस व कार से एनसीआर में आकर अफीम की सप्लाई करते थे।
एक साल से इस धंधे में लिप्त हैं। एडीसीपी ने बताया कि गिरोह के अन्य तस्करों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *