अनुराग लक्ष्य, 21 फरवरी
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुंबई संवाददाता ।
महाराष्ट्र की राजनीति में एक ऐसा चेहरा जो संजीदगी और काबलियत से भरपूर नज़र आता है, उस चेहरे को आवाम जनाब वकार अहमद खान साहब के नाम से जानती है। जिनके सम्मान में यह कहा जा सकता है, कि,
वक्त एक रफ्तार है आप उसकी मंज़िल,
ज़िंदगी पतवार है आप उसका साहिल ।
यह ज़मीं वोह आसमां शम्स ओ कमर सबने कहा,
आप में शामिल नहीं कोई, आप सबमें शामिल ।।
पिछले एक दशक से भी ज्यादा मुंबई की राजनीति में अपनी कद्दावर शक्सियत के साथ अपनी मौजूदगी का एहसास कराने वाले वकार अहमद खान साहब वर्तमान में रिपब्लिकन पार्टी आठवले ग्रुप में बतौर वाइस प्रेसिडेंट रहकर अपनी सेवाएं प्रदान करने के साथ साथ पार्टी को संबल प्रदान कर रहे हैं।
यही वजह है कि आगामी लोकसभा चुनाव में वकार अहमद खान साहब की महत्पूर्ण भूमिका रहेगी। जिससे उनका कद और भी बढ़ सकता है।
वर्तमान भारतीय राजनीति पर उनका नज़रिया साफ और बेबाक है। उनका कहना है कि सभी पार्टियां अपनी अपनी कार्य शैली की वजह से जानी और पहचानी जाती हैं। हम भी अपनी प्रतिभा के बाल पर ही जानता और आवाम के साथ जायेंगे। और जनता का समर्थन प्राप्त करेंगे।