प्रतिभागियों ने बनाया ट्रेसिल, प्रशिक्षको ने दी शाबाशी

बस्ती। प्रतिभागियों ने बनाया ट्रेसिल, प्रशिक्षको ने दी शाबाशी, मण्डलीय विशेष कोर्स, जिसमें जनपद बस्ती, जनपद संतकबीरनगर, जनपद सिद्धार्थ नगर के प्रतिभागियों की सहभागिता रही, भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती के सभागार में चल रहे स्काउट गाइड विशेषज्ञता कोर्स में तीसरे दिन सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त राकेश कुमार सैनी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट कुलदीप सिंह, सहायक लीडर ट्रेनर अमरचंद्र वर्मा ने मैपिंग, कैम्प फायर सर्किल, आग के प्रकार, ट्रेसिल, हाईक के आवश्यक तत्व, आवश्यक सावधनियाँ आदि के बारे में विस्तार पूर्वक लिखित और प्रैक्टिकल जानकारी भी दी गई, प्रतिभागियों द्वारा बनाये गए ट्रेसिल को देख कर प्रशिक्षको ने शाबाशी दी, जिला संगठन आयुक्त स्काउट प्रताप शंकर पाण्डेय, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड संगीत प्रजापति, अबू अनस मेकरानी आदि की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *