बेहद ही शुभ योग में राम लला की हुई प्राण प्रतिष्ठा – दयाराम चौधरी
बस्ती – बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गनेशपुर के दर्शन नगर सियरहवा शिव मन्दिर पर अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर सुन्दर कांड पाठ,भजन कीर्तन के साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने बताया कि बेहद ही शुभ योग में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है कई वर्षों की तपस्या आज पूरी हुई अयोध्या भगवान राम का जन्म स्थान है।भजम कीर्तन व भण्डारे में मुख्य रूप से दुर्गा प्रसाद चौधरी,अर्जुन चौधरी ,रविन्द्र मिश्रा, विनोद चौधरी,राकेश पाण्डेय,पप्पू उपाध्याय,रजनीश चौधरी,राजकुमार शुक्ला,आशीष चौधरी,राजन पाण्डेय,लवकुश चौधरी,महेंद्र चौधरी,अभिषेक पाण्डेय,चंद्र भान,लालचंद्र चौधरी,विकास,सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।