बस्ती 13 जनवरी
नौपद्मम विभूषण से सम्मानित संगीत गायिका प्रभा अत्रे का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 92 की उम्र में ली आखिरी सांस
म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी एक दुखद खबर है। दिग्गज गायिका प्रभा अत्रे का आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें पुणे के दिनानाथ मंगेशकर अस्पताल लेकर गए थे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया।देश विदेश संगीत जगत में शोक की लहर है । पण्डित ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान में आज उनको श्रद्धांजलिअर्पित की गई ।इस अवसर पर संगीत गुरु राजेश आर्य ने कहा कि आज संगीत जगत में बहुत बड़ी छति हुई है श्रद्धांजलि सभा मे संस्था के अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ,सचिव संतोष श्रीवास्तव एवं छात्र और छात्राएं उपस्थित रहे ।