धूमधाम से मनाया गया 75वां प्राकट्य महोत्सव

 

अयोध्या l१३ जनवरी जय श्री राम 75 वां श्री राम प्राकट्य महोत्सव के अवसर पर अयोध्या के सभी संत महंत धर्माचार्य और गणमान्य नागरिक गण क्षीरेश्वरनाथ अयोध्या जी से दोपहर 2 बजे से रामकोट की परिक्रमा प्रारम्भ करेंगे जिसमे हजारों की संख्या में संस्कृत के छात्र तथा अयोध्या समीपस्थ जनपदों के श्रद्धालु जन भाग लेंगे यह जानकारी श्री रामजन्मभूमि सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ० रामविलास वेदान्ती जी के उत्तराधिकारी शिष्य डॉ० राघवेश दास वेदान्ती ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी ,यह उत्सव तो हर वर्ष पौष शुक्ल तृतीया को मनाया जाता रहा है , कोरोना काल मे भी प्रतीकात्मक रूप से मनाया गया था,अब जब श्री रामलला टाट से अपने विशालमन्दिर मे ठाठ से विराजमान होने जा रहे हैं तो यह उत्सव भी विशेष तैयारी से मनाया जा रहा है जिसमे श्री रामजन्मभूमि उद्धारक पूज्य संत स्वामी श्री अभिराम दास की प्रतिमा,तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट ठाकुर श्री गुरुजन सिंह की प्रतिमा भगवान श्री सीताराम की झांकी तथा गुरु वशिष्ठ जी का चित्र 5 रथ पर विराजमान रहेंगे और श्री हनुमान जी का निशान भी यात्रा में शामिल रहेगा। यात्रा गाजे बाजे के साथ बहुत ही धूमधाम से दुराही कुंआ कौशलेश सदन ,कटरा असर्फीभवन चौराहा होते हुए सब्जी मंडी, हनुमानगढ़ी चौराहा होते हुए रामकोट की परिक्रमा करते हुए पुनः श्री क्षीरेश्वर नाथ पहुंच कर प्रसाद वितरण के साथ विराम होगी।विशेष रूप से कार्ड पर लिखित सभी पूज्य संत महंत उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *