बस्ती। सांसद खेल महाकुंभ में अपने खेल प्रदर्शन के दौरान चोटिल हो रहे खिलाड़ियों के त्वरित इलाज के लिए आयोजन समिति ने मेडिकल टीम और एंबुलेंस का व्यवस्था किया है। स्वास्थ्य टीम के सदस्य विभिन्न खेलों के ग्राउंड पर तत्काल आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कर रहे हैं।
आयोजन समिति के मेडिकल विभाग के संयोजक डॉ वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को ग्राउंड में विभिन्न खेलों के कुल 87 चोटिल और घायल प्रतिभागियों का इलाज किया गया। इस दौरान उनके साथ मेडिकल टीम के सह संयोजक डॉ. नवीन श्रीवास्तव, अमित मणि पांडेय, राजकुमार चौधरी, डॉ नफीस अहमद, बृजेश कुमार, अशोक कुमार पांडेय, रागिनी राव, संजय वर्मा, अविनाश सिंह, निधि राव, सन्नो दुबे, अंजू, प्रेमनाथ, रमेश चंद्र चौधरी, हृदय राम, श्याम सुंदर यादव, राघवेंद्र सिंह, कपिल वर्मा, डॉ प्रशांत त्रिपाठी, डॉ पूजा श्रीवास्तव, वेदांत सिंह, राम मोहन पाल, डॉ अजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ वेदांत सिंह, अमित मणि पांडेय, डॉ अरुण सोनकर, डॉ कवींद्र शुक्ला, डॉ निखिल नायक, अवि सिंह, संजय पटेल, रत्नेश मणि त्रिपाठी ,अंजू ज्योति, शिवकुमार गोंड , डॉ राम प्रकाश, डॉ असीम खान, सन्नो दुबे, विनोद कुमार पांडेय, दयाशंकर मिश्र, श्याम कुंवर श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य सेवाएं दी।