बस्ती: आज श्री राम सहाय सिंह कन्या महाविद्यालय महरीपुर बस्ती के सौजन्य से श्री राम सहाय सिंह प्राईवेट आई०टी०आई० महरीपुर बस्ती में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं शिवशक्ति बायोटेक्नॉलजी, DSETS और LIC कम्पनी द्वारा एक दिवसीय रोजगार का आयोजन किया गया। एक दिवसीय रोजगार मेला में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, पालिटेक्निक व आई०टी०आई० पास प्रशिक्षार्थियों के लिए सुनहरा मौका रहा। रोजगार मेला में चयनित अभ्यर्थियों को रु. 9000 से रु. 25215 योग्यतानुसार सैलरी दिया जायेगा। साक्षात्कार द्वारा प्रशिक्षार्थियों को सेलेक्शन किया गया। कुल 130 प्रशिक्षार्थी एवं महाविद्यालय के 100 छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें से 140 प्रशिक्षार्थी का सेलेक्शन किया गया।
उक्त अवसर पर संस्थापक श्री सत्य प्रकाश सिंह, सत्या मल्टी स्पेशिलिटी हास्पिटल के निदेशक डा० हनुमान सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेश प्रताप वर्मा, अनुज शर्मा, अनुराग कुमार पाण्डेय, शोभित श्रीवास्तव, राम प्रकाश सिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० मनोज कुमार, अरूण कुमार, नागेन्द्र प्रताप मिश्र, संदीप कुमार शुक्ल, रजनीश कुमार, आशुतोष त्रिपाठी, कौशल कुमार तसलीम, आदि उपस्थित रहे।