वृद्धाश्रम बनकटा का हुआ निरीक्षण

बस्ती 29 नवम्बर माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं जनपद न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना के निर्देशानुसार अनुश्रवण समिति के अध्यक्षा श्रीमती जेबा मजीद के मार्गदर्शन में अपर जिला जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रजनीश मिश्रा एवं एसीजेएम-तृतीय आलोक वर्मा ने वृद्धाश्रम बनकटा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निवासित वृद्धजनों को ठँडी के मौसम के अनुसार बिस्तर व वस्त्र आदि की व्यवस्था करने हेतु प्रबंधक को निर्देशित किया गया। वृद्धाश्रम में आर०ओ० व हीटर खराब पाया गया, दरवाजों में पर्दे नहीं लगे थे, खिड़िकियों पर पन्नी लगी थी, इस स्थिति पर उन्होंने मौसम को देखते हुए खिड़कियों पर दरवाजे लगाने हेतु निर्देशित किया हैं। समय – समय पर चिकित्साधिकारी से संपर्क स्थापति कर चिकित्सीय कैम्प लगाने हेतु भी निर्देशित किया गया। वृद्धाश्रम में जाड़े के मौसम को देखते हुए व्यवस्था अत्यंत खराब पाई गई, जिस पर अनुश्रण समिति द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गई।
वृद्धाश्रम के निरीक्षण के बाद समिति द्वारा बाल सम्प्रेक्षण गृह , पचपेड़िया मार्ग, बस्ती का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समिति द्वारा पाया गया कि बाल संप्रेषण गृह बहुत ही संकीर्ण है। किशोर की संख्या क्षमता से अधिक है। अधीक्षक को सक्षम अधिकारी से पत्राचार कर बाल संप्रेषण गृह को किसी अन्य, उचित, वृहद स्थान पर स्थानांतरित करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अलावा समिति द्वारा अधीक्षक को भोजन की गुणवत्ता भी मानक के अनुरूप सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। ऐसे किशोर जो गरीबी वह अन्य कारणों से अपने वाद में पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए भी निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाने हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बस्ती को पत्र के माध्यम से सूचित करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसके अतिरिक्त समिति द्वारा समय-समय पर बाल संप्रेषण गृह में चिकित्सा अधिकारी के सहयोग से चिकित्सीय कैंप लगाने हेतु भी निर्देशित किया गया है।
—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *