12 अक्टूबर को मनाई जाएगी लोहिया जी की पुण्यतिथि

 

अयोध्या कल दिनांक 12 अक्टूबर को समाजवादी चिंतक विचारक समाजवादी पुरोधा डॉ राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाब बाड़ी पर मनाई जाएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव करेंगे उक्त जानकारी सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि कल
सर्वप्रथम फैजाबाद चौक में सुबह 9:00 बजे डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जी के मूर्ति पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी के साथ माल्यार्पण किया जाएगा। उसके बाद डॉ राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी नाका फैज़ाबाद के कैंपस में 10.30 बजे माल्यार्पण किया जाएगा। उसके बाद गुलाब बाड़ी कार्यालय लोहिया भवन फैजाबाद अयोध्या पर 12 बजे डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जी के पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन किया गया है। सभी सम्मानित जिला पदाधिकारी गण, माननीय विधायक गण, पूर्व विधायक गण, सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष गण सभी विधानसभा अध्यक्ष गण, ब्लॉक अध्यक्ष गण, सभी सम्मानित वरिष्ठ नेतागण,से सादर आग्रह है कि समय से पहुंच कर सभी कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराते हुए कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *