आईजीआरएस रैंकिंग में बस्ती रेंज प्रदेश में अव्वल

आईजीआरएस रैंकिंग में बस्ती रेंज प्रदेश में अव्वल

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती । आईजीआरएस की अक्टूबर 2026 की रैंकिंग में बस्ती परिक्षेत्र ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने परिक्षेत्रीय कार्यालय के आईजीआरएस प्रभारी निरीक्षक ब्रजेन्द्र प्रसाद पटेल एवं उनकी टीम की सराहना करते हुए उन्हें शाबाशी दी। इस सफलता से पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को नई पहचान मिली है।