महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में दीप प्रज्वलन एवं लैम्प लाइटिंग समारोह का आयोजन
अम्बेडकर नगर।गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, में नर्सिंग छात्रों के लिए वार्षिक दीप प्रज्वलन एवं लैम्प लाइटिंग समारोह का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया।

इस कार्यक्रम में प्राचार्य,एमआरए मेडिकल कॉलेज डॉ. मुकेश यादव.,प्रधानाचार्य नर्सिंग कॉलेज डॉ.भास्करा राज ,नोडल अधिकारी नर्सिंग कॉलेज डॉ. मनोज गुप्ता,उपप्रधानाचार्य डॉ उमेश वर्मा.सीएसएमस डॉ.बृजेश सिंह गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.उन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया और नर्सिंग पेशे के प्रतीक लैम्प छात्रों को सौंपे।

अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि “नर्सिंग सेवा त्याग, करुणा और समर्पण का प्रतीक है। लैम्प का प्रकाश मरीजों के जीवन में आशा की किरण लेकर आता है। आप सभी नर्सिंग छात्र भविष्य में मरीजों की सेवा इसी भावना से करें।”

इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक, नर्सिंग स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नर्सिंग की शपथ ली।