बहुजन मुक्ति पार्टी प्रदेश सचिव बनने पर डॉ. आरके आनन्द का स्वागत
बस्ती। बहुजन मुक्ति पार्टी का प्रदेश सचिव बनाए जाने के बाद पहली बार बस्ती पहुंचे डॉ. आरके आनंद का भारत मुक्ति मोर्चा के जोन अध्यक्ष आरके आरतियन और चंद्र प्रकाश गौतम जिला अध्यक्ष बीएमपी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। कचहरी के निकट स्थित संत गाडगे जी की प्रतिमा के पास आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने डॉ. आनंद को फूल-मालाओं से लाद दिया और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। डॉ. आरके आनंद ने संत गाडगे जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त किया।
प्रदेश सचिव डॉ. आरके आनंद ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि बहुजन मुक्ति पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए वह निरंतर प्रयास करेंगे। साथ ही, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़कर संगठन का विस्तार करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सहयोग और विश्वास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी से मिलकर काम करने का आह्वान किया।
स्वागत करने वालों में आरके गौतम प्रदेश उपाध्यक्ष बीएमपी, चंद्रिका प्रसाद प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बीएमपी, हृदय गौतम मंडल अध्यक्ष बीएमपी, दीपक आर्य जिला अध्यक्ष भारतीय बेरोजगार मोर्चा, दयानिधि आनंद पूर्व जिला अध्यक्ष बीएमपी, नितिन धीरज मंडल प्रभारी बामसेफ, अशोक कुमार राव सहित अन्य लोग शामिल रहे।