*थाना कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने खोया हुआ पर्स बरामद कर महिला को लौटाया, नकदी व जरूरी दस्तावेज किए सुपुर्द*
अम्बेडकर नगर।महिला निवासी पहितीपुर, थाना कोतवाली अकबरपुर, जनपद अम्बेडकरनगर का पर्स चौक शहजादपुर बाजार में कहीं खो गया था। सूचना प्राप्त होने पर शहजादपुर पुलिस चौकी पर नियुक्त चौकी प्रभारी उ0नि0 रणविजय सिंह, कांस्टेबल मंगल यादव एवं हे0का0 मनोज कुमार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए खोया हुआ पर्स बरामद कर महिला को सुपुर्द किया गया।
पर्स में ₹1,300 नकद, आधार कार्ड एवं अन्य आवश्यक कागजात सुरक्षित थे। अपना खोया हुआ पर्स एवं सामान वापस पाकर महिला ने शहजादपुर पुलिस चौकी की पुलिस टीम को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया।