राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा ने शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर बैठक की
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह प्रभारी डॉ. प्रदीप वर्मा ने शनिवार को शिक्षक एमएलसी के मतदान को लेकर सभी संयोजकों और सह-संयोजकों के साथ चुनाव को लेकर बैठक की।
बैठक जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में पूर्व उपाध्यक्ष एमएलसी संतोष सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, क्षेत्रीय महामंत्री जिला प्रभारी सत्येंद्र सिन्हा क्षेत्रीय मंत्री वैभव पाण्डेय, राजेश पाल चौधरी, की उपस्थिति में हुई।
डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि सभी लोग वोटरों से मिलकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के नाम के सामने वाले खाने में पाई (।) खींचकर लिखें और मतदान स्थल पर रखे हुए पेन से ही अपना मत दें, किसी दूसरे पेन से मत न दें। बूथ पर रहने वाले बूथ प्रभारियों और बूथ अध्यक्षों से कहा कि आप सभी इस बात पर विशेष ध्यान दें कि प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक मत पड़ें।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से गौरव भाटिया, डॉ. रघुवर पाण्डे, संयोजक राम श्रृंगार ओझा, जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, अखण्ड प्रताप सिंह, दिलीप पाण्डेय, शालिनी मिश्रा एवं शिवानी सिंह, जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार गौतम एवं प्रेम प्रकाश चौधरी, जिला मंत्री राकेश शर्मा, सुनील सिंह, विजय पाण्डे राजू, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, सुधाकर पाण्डेय, विनय सिंह भारद्वाज, प्रदीप निषाद, कोषाध्यक्ष राधेश्याम कमलापुरी, मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह उपस्थित रहे।