राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ममता प्रीति का चयन
सहजनवा (गोरखपुर) बहुमुखी प्रतिभा की धनी शिक्षिका ममता प्रीति श्रीवास्तव का चयन सप्तम राज्य स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री के माध्यम से शिक्षण संबंधी प्रतियोगिता में गोरखपुर जनपद से चयनित चार अन्य प्रतिभागियों के साथ हुआ है।
गोरखपुर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य/ उप शिक्षा निदेशक द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखपुर को 9 अक्टूबर को भेजे पत्र (पत्रांक –डायट/२४०२-२६ ) के अनुसार गोरखपुर जिले से कुल पांच प्रतिभागियों का चयन 12-16 अक्टूबर तक लखनऊ में संपन्न होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु हुआ है , जिनमें ममता प्रीति श्रीवास्तव के अलावा साइगा एहसान, विवेक कुमार, आरती और शिवानी पाण्डेय शामिल हैं।
उपरोक्त चयनित प्रतिभागियों को जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षक/शिक्षिकाओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाइयां शुभकामनाएं दी है।