*रवि प्रकाश पाण्डेय संवाददाता*
*डुमरियागंज -* शुक्रवार को डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के वीरपुर कोहलवा में सामाजिक न्याय के प्रणेता, बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अगुवाई विधानसभा क्षेत्र 306 डुमरियागंज के नेता एवं समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव *ई० राम फेर यादव आंशू* ने की।
इस अवसर पर ई० राम फेर यादव आंशू ने मान्यवर कांशीराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब ने जीवन भर दबे-कुचले, शोषित, वंचित समाज के हक और अधिकार के लिए संघर्ष किया। उनके बताए हुए सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलकर ही सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।
*इस दौरान पुण्यतिथि के अवसर पर क्षेत्र की जरूरतमंद महिलाओं को सम्मान स्वरूप साड़ियां भी वितरित की गईं।* महिलाओं को साड़ी वितरित करते हुए ई० राम फेर यादव आंशू ने कहा कि माताओं-बहनों का सम्मान ही सच्चा सामाजिक न्याय है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता, ग्रामवासी एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।