सहारनपुर विकास प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता नियुक्त हुए उमेश कुमार सिंह

सहारनपुर विकास प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता नियुक्त हुए उमेश कुमार सिंह

 

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता उमेश कुमार सिंह को सहारनपुर विकास प्राधिकरण का पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। इस संबंध में प्रभारी विधि अधिकारी द्वारा आदेश जारी किया गया है।

 

अधिवक्ता उमेश कुमार सिंह को सहारनपुर विकास प्राधिकरण की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित एवं नए वादों की पैरवी के लिए अधिकृत किया गया है। इसके अलावा वह नोएडा विकास प्राधिकरण, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, आगरा विकास प्राधिकरण तथा प्रयागराज विकास प्राधिकरण के भी पैनल अधिवक्ता हैं।

 

उमेश कुमार सिंह के विभिन्न विकास प्राधिकरणों के पैनल में शामिल होने से इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्राधिकरणों से जुड़े मामलों की प्रभावी पैरवी की जिम्मेदारी उनके पास है। सहारनपुर विकास प्राधिकरण की ओर से उन्हें पैनल अधिवक्ता बनाए जाने का आदेश जारी होने के बाद अब वह प्राधिकरण से संबंधित न्यायिक मामलों में पैरवी करेंगे।