अयोध्या,
सितंबर। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से छह वर्षीय बालिका के लापता होने का मामला सामने आया है। बालिका की मां नेहा पत्नी दीपक, निवासी हलमाता थाना खंडौली, जिला बस्ती ने जीआरपी अयोध्या कैंट में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार, उनकी करीब छह वर्षीय पुत्री कु. दिव्या 25 सितंबर की शाम करीब सात बजे अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से लापता हो गई। मामले में जीआरपी अयोध्या कैंट में 26 सितंबर को मु.अ.सं. 34/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
बालिका की तलाश और घटना में शामिल व्यक्ति का पता लगाने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। जीआरपी ने आमजन से अपील की है कि बालिका के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाना या जीआरपी को सूचना दें।