चार पुलिसकर्मियों को मिला गृह मंत्रालय का अति उत्कृष्ट सेवा पदक
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए जनपद बस्ती के दो निरीक्षकों एवं दो मुख्य आरक्षियों को गृह मंत्रालय, भारत सरकार के ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ से सम्मानित किया गया। सोमवार, 28 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर ने संबंधित पुलिसकर्मियों को पदक-चिह्न लगाकर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वालों में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सुश्री शालिनी सिंह, निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव (आईजीआरएस सेल), मुख्य आरक्षी राघवेन्द्र दुबे तथा मुख्य आरक्षी कमलेश कुमार सरोज शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक एवं सहायक पुलिस अधीक्षक ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्हें इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया।