-सीईटी 2024 से संबंधित समस्त सूचनाएं विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय पी.एचडी सीईटी 2024 की प्रवेश परीक्षा के उपरांत सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के लिए शेड्यूल विश्वविद्यालय द्वारा जारी कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने बताया कि कुलपति के महत्वपूर्ण निर्देश के क्रम में जारी सूची को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। सभी सफल अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय के दिशानिर्देश के अनुसार समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों को साक्षात्कार के समय अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा। पीएचडी प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. फर्रुख जमाल ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरते समय प्रवेश परीक्षा से छूट प्राप्त किया था। उन्हें इस साक्षात्कार के लिए निर्धारित तिथियों में समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के के क्रम में 7 से 17 अक्टूबर के मध्य 36 विषयों में साक्षात्कार कराया जाएगा। इसमें लगभग 800 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। सीईटी 2024 से संबंधित समस्त सूचनाएं विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई। पूर्ण विवरण प्राप्त करने के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं।