छत की मरम्मत करने चढ़े बुजुर्ग की मलबे में दबकर मौत

लखनऊ । बीकेटी थाना क्षेत्र के ग्राम भौली में शनिवार दोपहर मकान की छत गिरने से 65 वर्षीय बजरंगी यादव की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार 26 सितंबर को करीब दोपहर दो बजे ग्राम भौली में बजरंगी यादव पुराने मकान की छत की मरम्मत करने के लिए ऊपर चढ़े थे। बताया गया कि छत से पानी आदि टपक रहा था, जिसके चलते वह उसकी मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक छत भरभराकर गिर गई और वह मलबे में दब गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।स्थानीय लोगों के अनुसार बजरंगी यादव को गांव में ही एक सरकारी आवास आवंटित था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।