प्रदेश स्तरीय मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस की रही सहभागिता

प्रदेश स्तरीय मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस की रही सहभागिता

 

लवकुश सिंह संवाददाता अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बस्ती द्वारा उ.प्र.राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सौजन्य से भूकंप, औद्योगिक (रासायनिक) एवं अग्निकांड आपदा पर राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन शुगर मिल रुधौली में उपजिलाधिकारी अहमद फरीद खान और महिला जिला अस्पताल बस्ती में उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, प्रभारी अधिकारी नागरिक सुरक्षा बस्ती राजेश कुमार यादव के निर्देश पर चीफ वार्डन डॉ कुलदीप सिंह ने पर्यवेक्षक के रूप में मॉक ड्रिल में योगदान दिया, डिप्टी चीफ वार्डन डॉ वीके वर्मा, आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन, सेक्टर वार्डन मंगल प्रसाद दूबे, अनूप सिंह, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, जी. रहमान, नन्दिनी, रवि, पूजा पाण्डेय, उमेश कुमार, इमरान अली, गौतम बबिता, फैसल अख्तर आदि की सहभागिता रही।