महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व के पावन अवसर पर दक्षिण पीठ नानीजधाम (रत्नागिरी, महाराष्ट्र) के जगद्गुरु रामानंदाचार्य श्री नरेंद्राचार्य जी महाराज द्वारा वसई-मुंबई में नवनिस्थापित उप-पीठ ‘लड्डू गोपाल मंदिर’ का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक धार्मिक अनुष्ठान में धर्म सम्राट पूज्यपाद गुरुदेव श्रीमहंत ज्ञानदास जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की दिव्यता को और बढ़ा दिया। महोत्सव के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से पधारे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर, संत और महंत उपस्थित रहे, जिन्होंने विधि-विधान से पूजन अर्चन कर नए मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में अपनी सहभागिता दर्ज की।
कार्यक्रम के दौरान संपूर्ण प्रांगण भक्तिमय भजनों और संतों के आशीर्वचनों से गूंज उठा। इस आयोजन से मुंबई के वसई क्षेत्र के श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिला और देश भर से जुटे संतों ने इसे सनातन संस्कृति के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।