अंडर 17 बालिका हैंडबॉल में बस्ती मंडल ने हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान आजमगढ़ को 3-2 से हराकर जीता कांस्य पदक खिलाड़ियों की शानदार जीत से मंडल में खुशी

अंडर 17 बालिका हैंडबॉल में बस्ती मंडल ने हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान आजमगढ़ को 3-2 से हराकर जीता कांस्य पदक खिलाड़ियों की शानदार जीत से मंडल में खुशी

बस्ती। वाराणसी के डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ा लालपुर में आयोजित 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बस्ती मंडल की अंडर-17 बालिका हैंडबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। रोमांचक मुकाबले में बस्ती की बेटियों ने आजमगढ़ मंडल की टीम को 3-2 से शिकस्त देकर कांस्य पदक अपने नाम किया।पूरे मुकाबले में बस्ती मंडल की खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और संघर्ष क्षमता का प्रदर्शन करते हुए निर्णायक क्षणों में शानदार तालमेल दिखाया। टीम की सफलता में टीम मैनेजर शैलेंद्र कुमार और कोच नाजिया खातून का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं मंडल की सभी टीमों का नेतृत्व कर रहे जगन्नाथ यादव ने प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया।टीम की इस उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने खिलाड़ियों, कोच एवं टीम मैनेजर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंडलीय क्रीड़ा समिति के सदस्य प्रभाकर ओझा अमित कुमार यादव रमेश चंद्र गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव माता प्रसाद त्रिपाठी, जोखू पासवान, दौलत बाबू गुप्ता सहित मंडल के शारीरिक शिक्षा शिक्षकों ने भी खुशी जताते हुए टीम को बधाई दी वर्जन जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह बस्ती मंडल की बालिका टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है। प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त करना खिलाड़ियों की लगन अनुशासन और मजबूत टीम भावना को दर्शाता है। सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं। विश्वास है कि हमारी बेटियां इसी आत्मविश्वास के साथ आगे भी बस्ती मंडल का नाम रोशन करेंगी।