400 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, विधायक कविंद्र अतुल चौधरी ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा
शक्ति शरण उपाध्याय
बस्ती। हर घर तिरंगा हर दिल तिरंगा’ अभियान के तहत कप्तानगंज विधानसभा में बुधवार को राष्ट्रभक्ति का ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिला, जिसने पूरे क्षेत्र को देशप्रेम के रंग में रंग दिया। एमसीसी इंटरनेशनल स्कूल के हजारों छात्र-छात्राओं ने करीब 400 फीट लंबे तिरंगे के साथ लगभग एक किलोमीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में मुख्य अतिथि कप्तानगंज विधायक कविंद्र अतुल चौधरी स्वयं बच्चों के बीच पैदल कदम से कदम मिलाकर चले और पूरे आयोजन को नई ऊर्जा प्रदान की।नकटीदेई प्राथमिक विद्यालय से झंडा चौराहे तक निकली यात्रा के दौरान विधायक कविंद्र अतुल चौधरी का बच्चों और क्षेत्रवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। विधायक के साथ हजारों बच्चों का कदमताल और हाथों में लहराता विशाल तिरंगा पूरे कप्तानगंज में राष्ट्रभक्ति की मिसाल बन गया।विधायक कविंद्र अतुल चौधरी ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसकी गरिमा और सम्मान के लिए देश के वीर जवानों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। उन्होंने कहा कि आज की यह भव्य तिरंगा यात्रा उन अमर शहीदों को नमन करने के साथ-साथ युवाओं और बच्चों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने का सशक्त संदेश है।विधायक ने कहा कि राष्ट्रहित से बढ़कर कुछ भी नहीं है। तिरंगे के नीचे सभी मतभेद भुलाकर एकजुट होना ही सच्ची देशभक्ति है। उन्होंने हजारों बच्चों की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि यही बच्चे देश का भविष्य हैं और इनके मन में राष्ट्रप्रेम, संस्कार तथा देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत करना हम सभी का दायित्व है।तिरंगा यात्रा में विधायक का बच्चों के बीच सहजता से शामिल होकर पैदल चलना लोगों के बीच विशेष चर्चा का विषय रहा। उनके नेतृत्व और उत्साह ने बच्चों में भी जबरदस्त जोश भर दिया। क्षेत्रवासियों ने विधायक की इस पहल और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत सहभागिता की सराहना की। विधायक कविंद्र अतुल चौधरी ने एमसीसी इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक अशोक मिश्रा,व दिनेश मिश्रा एवं समस्त विद्यालय परिवार को शानदार आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल हजारों छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में नगर पंचायत प्रतिनिधि अभिषेक चौधरी विजय शंकर शुक्ला, श्याम जी शुक्ला, चंद्रमणि पांडेय ‘सुदामा’, दयाशंकर मिश्र, राम लौट शुक्ला, कैप्टन दिनेश सिंह, अमरजीत सिंह, भवानीभीख तिवारी, दिनेश वर्मा, शिवप्रकाश सिंह, राकेश चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकगण प्रमोद मिश्रा, राजेश मिश्रा, सुनील सिंह, सतेंद्र सिंह, अनुराग द्विवेदी, ऋतुराज द्विवेदी, अमित मिश्रा सहित समस्त स्टाफ ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।