बस्ती में चर्चा का विषय बने मनीष मिश्रा, बिना किसी पद के जीत रहे हैं जनता का भरोसा
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती। जिले में इन दिनों मनीष मिश्रा की कार्यशैली और जनसंपर्क की खूब चर्चा हो रही है। खास बात यह है कि उनके पास वर्तमान में कोई सरकारी या राजनीतिक पद नहीं है, इसके बावजूद वे लगातार लोगों के बीच सक्रिय रहकर उनका विश्वास और स्नेह अर्जित कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का मानना है कि अक्सर जनप्रतिनिधि बनने के बाद भी कई नेता जनता से दूर हो जाते हैं, लेकिन मनीष मिश्रा बिना किसी पद के भी आम लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके बीच उपस्थित रहने का प्रयास कर रहे हैं। यही वजह है कि वे बस्ती की जनता के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बना रहे हैं।
लोगों का कहना है कि यदि भविष्य में मनीष मिश्रा को जनप्रतिनिधि बनने का अवसर मिलता है, तो वे बस्ती जिले के विकास और उसकी पहचान को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे। भले ही वे बस्ती को वास्तविक अर्थों में स्पेस तक न पहुँचा सकें, लेकिन अपने कार्यों के दम पर जिले का नाम देश और दुनिया के मानचित्र पर अवश्य स्थापित कर सकते हैं।
बस्ती में उनकी बढ़ती लोकप्रियता इस बात का संकेत मानी जा रही है कि जनता अब पद से अधिक सेवा, सक्रियता और जनसरोकार को महत्व देने लगी है।