TANDA ताज तिराहे पर दिखी सामाजिक एकता की मिसाल: प्रेस क्लब के ऑडिटर फखरे आलम खान के सम्मान में सजा भव्य समारोह, एसओ, चौकी प्रभारी व चिकित्सक का हुआ जोरदार स्वागत
अम्बेडकरनगर: सामाजिक सौहार्द और जनसेवा के संदेश के साथ अंजुमन मुहब्बाने मुस्तफा कस्बा पश्चिम द्वारा टाण्डा के प्रसिद्ध ताज तिराहा पर भव्य सम्मान एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिला प्रेस क्लब अम्बेडकरनगर के ऑडिटर पद पर निर्विरोध निर्वाचित एवं सूचना न्यूज़ के एडिटर मान्यता प्राप्त पत्रकार फखरे आलम खान को अंगवस्त्र एवं पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही अलीगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय, कस्बा चौकी प्रभारी राजेश यादव तथा प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मो. आतिफ अंसारी का भी गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. मो. आतिफ अंसारी ने कहा कि समाज से मिलने वाला सम्मान सेवा की भावना को और अधिक मजबूत करता है तथा जनहित में निरंतर कार्य करने की नई प्रेरणा देता है।
अलीगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था और आपसी भाईचारा बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आगामी पर्वों को आपसी सहयोग और सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने की अपील की।
जिला प्रेस क्लब अम्बेडकरनगर के ऑडिटर एवं सूचना न्यूज़ के एडिटर (मान्यता प्राप्त) फखरे आलम खान ने अंजुमन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपनों से मिला सम्मान जीवनभर याद रहता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को सुदृढ़ करने के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
कार्यक्रम में अंजुमन मुहब्बाने मुस्तफा के अध्यक्ष मो. हुसैन (मासे भाई), नायब अध्यक्ष शकील अहमद (सभासद), सेक्रेटरी मो. नसीम, कोषाध्यक्ष अहमद अली, समाजसेवी मो. आमिर, मो. उमर मुन्ना, मो. इसरार गुड्डन, इरफान, मो. हनीफ, बब्बू राईन, शाह आलम, इसरार अहमद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।