दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, हवेली खास, बस्ती के विद्यार्थियों ने एक बार फिर बढ़ाया विद्यालय का गौरव
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती । दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, हवेली खास, बस्ती के विद्यार्थियों ने विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं एवं प्रवेश परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक बार फिर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
NEET UG 2026 में विद्यालय के शिवांश पांडे का ऑल इंडिया रैंक 9434 एवं कैटिगरी रैंक 3954 , छात्र पवन विश्वकर्मा ने All India Rank 16,510 एवं Category Rank 7,765 प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। वहीं जरताब असर ने All India Rank 18,481 एवं Category Rank 8,751, तथा सौरव वर्मा ने All India Rank 29,476 एवं Category Rank 14,208 प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के लिए गर्व की बात है कि पिछले वर्ष की छात्रा फिरदौस बेगम ने NEET में All India Rank 1,575 प्राप्त कर सफलता अर्जित की थी और वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं।
इसी प्रकार CUET परीक्षा में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पलक सिंह का चयन दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित मिरांडा हाउस में तथा माही का चयन इंद्रप्रस्थ कॉलेज में हुआ। दोनों संस्थान दिल्ली विश्वविद्यालय के सर्वश्रेष्ठ महाविद्यालयों में गिने जाते हैं।
अन्य उपलब्धियों में अनुज कुमार ने IMU-CET में All India Rank 865 प्राप्त कर Indian Maritime University, Chennai में प्रवेश प्राप्त किया। अपनी शिक्षा पूर्ण करने के उपरांत वे भारतीय नौवहन क्षेत्र में अधिकारी के रूप में देश की सेवा करेंगे।
इसके अतिरिक्त वैभव वर्मा का चयन आईआईटी रुड़की में हुआ, जबकि ऋषु बौद्ध ने NIFT में All India Rank 3,015 प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के विद्यार्थियों की ये उपलब्धियाँ उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था, अनुशासित वातावरण, शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम हैं। विद्यालय निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हुए विद्यार्थियों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।