चोरी करने वाले पांच अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए

 

थाना हरैया पुलिस, स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त कार्यवाही में विभन्न थानाक्षेत्रों में हुई चोरीयों का सफल अनावरण करते हुए 05 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतुस, 01 खोखा कारतुस, 02 मोटरसाइकिल तथा चोरी करने के औजार सहिंत विभिन्न थानाक्षेत्रों से किये गये चोरी के 33 ग्राम के सोने व 1.2 कि0ग्रा0 चांदी के आभूषण(कुल अनुमानित मूल्य 7.5 लाख रु0) बरामद किया गया है।

थाना हरैया पुलिस, स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त कार्यवाही में आज दिनांक 17.07.2026 को मुखबीर की सूचना प्राप्त हुई की थाना हरैया क्षेत्र के बभनान रोड पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति चोरी की योजना बना रहे हैं, इस सूचना पर थाना हरैया पुलिस, स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई जिसमें 03 अभियुक्त एक मोटरसाइकिल पर मौके से पकड़े गए तथा 02 अभियुक्तों ने भागने का प्रयास किया जो कुछ दूर जाकर गाड़ी फिसलकर गिर गयी, जिसमें से एक अभियुक्त सुजीत पासी पुत्र मोहनलाल ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया, जवाबी कार्यवाही में पुलिस टीम द्वारा फायर किया गया जिससे अभियुक्त सुजीत के दाहिने पैर में गोली लगी और उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर बरामद किया गया । शेष अन्य चार अभियुक्तों को भी मौके से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तो के कब्जे से चोरी करने के औजार सहिंत विभिन्न थानाक्षेत्रों से किये गये चोरी के सामान/आभूषण बरामद किये गये ।

बरामदगी के आधार पर थाना हरैया पर दिनांक 13.06.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0-171/2026 धारा 305(A) BNS व दिनांक 03/07.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0 199/2026 धारा 305(A)/331(4) BNS व अन्य बढ़ोतरी धारा 317(2), 317(4), 111(2)B BNS तथा दो नफर अभियुक्त के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 109(1) BNS, धारा 3/25/27 आयुध अधि0 थाना हरैया जनपद बस्ती के तहत गिरफ्तार कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है