संघर्ष से सफलता तक हरैया के राजीव दीक्षित करियर इंस्टीट्यूट के 5 मेधावियों ने NEET में रचा इतिहास MBBS में हुआ चयन

संघर्ष से सफलता तक हरैया के राजीव दीक्षित करियर इंस्टीट्यूट के 5 मेधावियों ने NEET में रचा इतिहास MBBS में हुआ चयन

अनुराग लक्ष्य न्यूज

 

बस्ती। कहते हैं कि सपने वही सच होते हैं जिन्हें पूरा करने का जज़्बा हो। इस कहावत को सच कर दिखाया है राजीव दीक्षित करियर इंस्टीट्यूट हरैया के पांच मेधावी

विद्यार्थियों ने जिन्होंने देश की सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा प्रवेश परीक्षा NEET में शानदार सफलता हासिल कर MBBS में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। संस्थान की इस उपलब्धि से पूरे बस्ती जनपद में खुशी और गर्व का माहौल है।चयनित विद्यार्थियों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा

अभिषेक पटेल पुत्र श्री शिवकुमार पटेल ग्राम भैरोपुर

प्रतीक्षा वर्मा पुत्री श्री बलराम वर्मा ग्राम महुआ मिश्र पोस्ट कप्तानगंज शिवेंद्र वर्मा 573/720 अंक धर्मेश विक्रम पुत्र श्री राधेश्याम कैटेगरी रैंक 7579 अर्पिता पुत्री स्वर्गीय वेद प्रकाश ग्राम व पोस्ट केशवपुर कैटेगरी रैंक 10978 इस सफलता की सबसे प्रेरणादायक कहानी अर्पिता की है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाली अर्पिता के पिता का निधन हो चुका है। उनकी विधवा मां गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद अर्पिता रोज़ साइकिल से कोचिंग आती थीं और पहले ही प्रयास में MBBS के लिए चयनित होकर यह साबित कर दिया कि हौसले बुलंद हों तो गरीबी भी मंज़िल का रास्ता नहीं रोक सकती। इसी तरह प्रतीक्षा वर्मा एक किसान परिवार की बेटी हैं। उनके पिता बलराम वर्मा खेती किसानी करते हैं और माता गृहिणी हैं

मध्यमवर्गीय परिवार की बेटी प्रतीक्षा ने कठिन परिश्रम और लगन के दम पर 573 अंक हासिल कर अपने माता पिता का सपना साकार किया धर्मेश विक्रम के पिता

राधेश्याम सिंचाई विभाग में निरीक्षक सुपरवाइजर

हैं जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। धर्मेश ने कैटेगरी रैंक 7579 प्राप्त कर MBBS में स्थान बनाया। अभिषेक पटेल ने 607/720 अंक प्राप्त कर संस्थान का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वे ग्राम भैरोपुर के निवासी हैं और उनके पिता शिवकुमार पटेल हैं। अभिषेक की इस सफलता ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर संस्थान के

निदेशक डॉ. दीनानाथ पटेल ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि सफलता का आधार केवल प्रतिभा नहीं, बल्किअनुशासन निरंतर मेहनत और सही मार्गदर्शन होता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि ये भावी चिकित्सक समाज की सेवा कर देश और जनपद का नाम गौरवान्वित करेंगे।एक साथ पांच विद्यार्थियों का MBBS में चयन राजीव दीक्षित करियर इंस्टीट्यूट की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अनुभवी मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। यह उपलब्धि न केवल संस्थान के लिए बल्कि पूरे हरैया और बस्ती जनपद के लिए गर्व का विषय है। इन मेधावियों की सफलता आज हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गई है कि सपनों की उड़ान परिस्थितियों से नहीं हौसलों से तय होती है।