मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक

मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक

 

अम्बेडकरनगर।पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।इसी क्रम में थाना कोतवाली अकबरपुर पुलिस द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय कोटवा महमदपुर में छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

थाना जैतपुर पुलिस द्वारा महिला आरक्षी संजना यादव एवं शिवानी के नेतृत्व में महिलाओं एवं बालिकाओं को 1090, 1078, 181, 101, 1098, 112, 1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।

थाना कटका पुलिस द्वारा महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए 1090, 1076, 1098, 181, 112 एवं 1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न अथवा अपराध की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन का उपयोग करने हेतु जागरूक किया गया।

थाना हंसवर पुलिस की मिशन शक्ति टीम द्वारा आर.के. पब्लिक स्कूल, मंझनपुर में चौपाल आयोजित कर छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा, सरकारी योजनाओं एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही हंसवर क्षेत्र में भी महिलाओं को जागरूक करते हुए सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी साझा की गई।

थाना इब्राहिमपुर पुलिस द्वारा इल्तिफातगंज क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, शासन की कल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जागरूक किया गया।

थाना मालीपुर पुलिस की एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए तथा उन्हें अपने अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति सचेत किया गया।जनपद पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध अथवा अन्य आपात स्थिति में बिना किसी संकोच के संबंधित हेल्पलाइन नंबरों अथवा नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।