बस्ती राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत टीबी के लापता रोगियों को खोजने, टीबी से होने वाले मृत्यु को कम करने और टीबी से नये व्यक्तियों को संक्रमित न होने के प्रयासों में तेजी लाने के लिए 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान पंचायती राज विभाग, आईसीडीएस, शिक्षा विभाग, आपूर्ति विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद में दिनांक 24 मार्च 2026 से चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य हाईरिस्क गांव को चिन्हित करते हुए आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन करके आम जनमानस का हैण्डहेल्ड एक्सरे मशीन के माध्यम से एक्स-रे कराते हुए शिविर में आये समस्त व्यक्तियों का एक्स-रे, एचआईवी जांच, हीमोग्लोबीन, मधुमेह तथा ब्लड पे्रशर का जांच करते हुए बीएमआई कलकुलेट करके अलक्षणिक व्यक्तियों के एक्स-रे के फाइंडिंग के आधार पर नाॅट आदि जांच कराते हुए अधिक से अधिक छिपे हुए क्षय रोगियों को खोजकर इलाज पर लाना है।
तत्क्रम में आज दिनांक 11.05.2026 को उक्त 100 दिवसीय टीबी अभियान का पर्यवेक्षण राज्य स्तर से नामित अधिकारी डा0 अनुराग श्रीवास्तव, सीनियर कंसलटेन्ट एसटीडीसी आगरा, डा0 उदित मोहन, विश्व स्वास्थ्य संगठन सलाहकार लखनऊ, श्री रजनीकान्त पाण्डेय, ए0पी0ओ0, के0एच0पी0टी0, लखनऊ तथा रितू पाटिल, मल्टी सेक्टोरियल, आईहैट लखनऊ द्वारा किया गया। पर्यवेक्षण के दौरान माननीय सांसद बस्ती तथा माननीय विधायक, कप्तानगंज से मुलाकात कर कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा अभियान में दिनांक 13.05.2026 से कप्तानगंज ब्लाक के पिलखंाव गांव में प्रारम्भ हो रहे आयुष्मान आरोग्य शिविर के शुभारम्भ करने हेतु उक्त तिथि को आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर आम जनमानस को मार्गदर्शन देने हेतु अनुरोध किया गया। तत्पश्चात रेलवे स्टेशन पर जनभागीदारी के तहत एनाउंसमेन्ट कराया गया तथा रोडवेज के कर्मचारियों को जागरूक करते हुए एनाउंसमेन्ट कराया गया एवं इसी क्रम में कोतवाल थाना कोतवाली बस्ती से मिलकर सभी पुलिस चैकियों पर टीबी अभियान के बारे में एनाउन्समेट करने हेतु अनुरोध किया गया। तत्पश्चात माई भारत वालंटियर के तहत किसान डिग्री कालेज, बस्ती के डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर से मुलाकात कर वालंटियर को क्षय रोग के प्रति जागरूक करने की बात की गयी। इसी क्रम में गौर ब्लाक के सुजिया गांव में आयोजित आयुष्मान आरोग्य शिविर का निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी, बस्ती तथा राज्य स्तर से आये हुए अधिकारियों द्वारा किया गया। शिविर में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गयी तथा सुधार हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी, जिला कार्यक्रम समन्वयक, जिला पीपीएम समन्वयक, डिस्ट्रिक्ट लीड वल्र्ड हेल्थ पार्टनर उपस्थित रहे।