राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर आयोजित हुई भाषण प्रतियोगिता
बहराइच 11 मई। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत बहराइच द्वारा श्री मानस इंटर कालेज विशुनपुर राहू में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में जनपद बहराइच के विभिन्न युवा मंडलों के युवक युवतियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य श्री मानस इंटर कॉलेज रमेश चंद्र मिश्र व विशिष्ट अतिथि जनहित फाउंडेशन के अध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्र द्वारा उपस्थित युवक-युवतियों को कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के महत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले युवक-युवतियों द्वारा भी राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के विषय में अपने विचार व्यक्त किये गये। कार्यक्रम का संचालन लेखाधिकारी इंद्रसेन चौधरी ने किया। इस अवसर पर समाजसेवी सोनम वर्मा, आशीष पांडेय, देवकीनंदन मिश्र सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः