तेनुआ ओवरब्रिज के पास दर्दनाक सड़क हादसा बाइक सवार युवक की मौत दूसरा गंभीर

तेनुआ ओवरब्रिज के पास दर्दनाक सड़क हादसा बाइक सवार युवक की मौत दूसरा गंभीर

 

बस्ती। गोरखपुर-अयोध्या हाईवे पर शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा थाना हर्रैया क्षेत्र के तेनुआ ओवरब्रिज के पास उस समय हुआ जब सड़क किनारे पंक्चर टायर बदल रही पिकअप में पीछे से तेज रफ्तार बाइक जा भिड़ी।प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 मई 2026 की रात्रि करीब 11 बजे पिकअप वाहन संख्या UP 41 CT 1556 हाईवे किनारे खड़ी थी, जिसका टायर बदला जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही स्प्लेंडर बाइक संख्या UP 51 M 6562 अनियंत्रित होकर पिकअप में जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही हर्रैया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान मनोज कुमार पाण्डेय पुत्र अवधेश कुमार पाण्डेय निवासी महुआ लखनपुर, थाना हर्रैया की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल कैलाश पाण्डेय पुत्र प्रेम प्रकाश पाण्डेय को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बस्ती रेफर किया गया।पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर यातायात व्यवस्था बहाल करा दी है। घटना के बाद मृतक परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं क्षेत्र में इस हादसे को लेकर शोक की लहर दौड़ गई है। तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक बार फिर एक परिवार का चिराग बुझा दिया।