अनुराग लक्ष्य, 27 नवंबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
गोरखपुर शहर के नार्मल स्थित हज़रत मुबारक ख़ां शहीद के मज़ार परिसर में बनी ईदगाह इस वक्त पूरी तरह झाड़ी झंखाड़ में तब्दील हो चुकी है। दीवारें खस्ताहाल होने के साथ प्लास्टर उखाड़ रहे हैं।
बाहर से देखने पर दीवारों की हालत भी खस्ताहाल दिखाई दे रही हैं।
समझ में यह नहीं आ रहा है कि दरगाह कमेटी या दरगाह के संचालक इसे कैसे अनदेखा कर रहे हैं।
एक तरफ़ जहाँ दरगाह माशा अल्लाह हमेशा रंग रोगन से भर पूर दिखाई देती है वहीं दूसरी तरफ ईदगाह के रख रखाव में इतनी लापरवाही क्यों बरती जा रही है।
ऐसे हालात में दरगाह कमेटी के ऊपर अनेकों प्रश्न उठ सकते हैं।
इससे तो साफ ज़ाहिर होता है कि लगता है जब ईद आती होगी तभी दरगाह के करता धरता का ध्यान इस ओर जाता होगा।
अल्लाह का घर तो अल्लाह का घर ही होता है। फिर वो चाहे कोई मस्जिद ही हो या ईदगाह । साफ सफाई और ईदगाह के देख भाल कमेटी की ज़िम्मेदारी है।
आपको बताते चलें कि इस समाचार को लिखने का आशय किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मकसद बिल्कुल नहीं है। बल्कि इस समाचार को लिखने का मतलब सिर्फ इतना ही कि मुबारक ख़ां शहीद स्थित ईदगाह भी अल्लाह का ही धर है । उसकी भी देख भाल और साफ़ सफाई भी समय समय पर होनी चाहिए।
Latest News
Uttar Pradesh
Important Links
Language







Views Today : 631
Who's Online : 19
