प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को राजधानी आएंगे। वह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रस्तावित कौशल भारत, कुशल भारत के अंतर्गत पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शनिवार को दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक यातायात परिवर्तित रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस स्कूली वाहन, शव वाहन, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को निकलवाएगी।
डिगडिगा (लोहिया पार्क) चौराहा से आने वाला सामान्य यातायात गोमतीनगर नया ओवरब्रिज पर नहीं जा सकेगा। यह पिकप तिराहा होते हुए पॉलिटेक्निक चौराहा से अपने गंतव्य को जा सकेगा। लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान तिराहा से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। लोहिया अस्पताल जाने वाले व्यक्तियों के वाहन पिकप ढाल से उतरकर लोहिया अस्पताल से पहले तिराहा से गाएं मुड़कर अस्पताल के गेट नंबर एक से प्रवेश करेंगे।
पिकप ओवरब्रिज के ऊपर दोराहा से सामान्य यातायात पिकप पुल ढाल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर नहीं जाएगा। यह यातायात पॉलिटेक्निक चौराहा होकर जा सकेगा। कठौता चौराहा से विजयीपुर अंडरपास, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। विजयीपुर अंडरपास से सामान्य यातायात इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर नहीं जाएगा।






Views Today : 479
Who's Online : 20