डीआईजी बस्ती द्वारा थाना लालगंज का किया गया औचक निरीक्षण

■ *संबन्धित को दिये आवश्यक दिशा- निर्देश ।*

आज  पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती  संजीव त्यागी द्वारा थाना लालगंज का औचक निरीक्षण किया गया ।
डीआईजी बस्ती द्वारा थाना कार्यालय, मालखाना, साइबर हेल्पडेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, सीसीटीएनएस कार्यालय,बंदीगृह, थाना परिसर आदि का निरीक्षण किया गया एवं थाना कार्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण कर सभी प्रविष्टियां अद्यावधिक करने,कार्यालय/थाना परिसर की साफ सफाई प्रतिदिन कराने व लंबित विवेचनाओं/एहकामातों के समयबद्ध निस्तारण तथा थाना परिसर में खड़े माल मुक़दमाती,लावारिस आदि वाहनों का निस्तारण ऑपरेशन क्लीन के तहत कराने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया ।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज  संजय कुमार व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।